Oppo Reno 15 Series भारत में 08 जनवरी 2026 को होगी लॉन्च: फीचर्स, कीमत, स्पेसिफिकेशन और पूरी जानकारी
Oppo भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर बड़ा दांव खेलने जा रहा है। कंपनी अपनी लोकप्रिय Reno सीरीज़ की नई Oppo Reno 15 Series को 08 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च करने वाली है। Oppo Reno सीरीज़ को खासतौर पर प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा और स्टाइलिश लुक के लिए जाना जाता है, और इस बार भी कंपनी से बड़े अपग्रेड की उम्मीद की जा रही है।
लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo Reno 15 Series में कई स्मार्टफोन मॉडल शामिल हो सकते हैं, जो मिड-रेंज से लेकर अपर-मिड-रेंज सेगमेंट को टारगेट करेंगे। इस सीरीज़ में बेहतर AMOLED डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, AI-based कैमरा फीचर्स और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
इस लेख में हम Oppo Reno 15 Series की लॉन्च डेट, संभावित मॉडल्स, स्पेसिफिकेशन, फीचर्स, कीमत और मुकाबले की पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे।
Oppo Reno 15 Series Launch Date in India
Oppo ने कन्फर्म किया है कि Oppo Reno 15 Series का इंडिया लॉन्च 08 जनवरी 2026 को किया जाएगा। लॉन्च इवेंट कंपनी के ऑफिशियल प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जा सकता है।
लॉन्च के बाद Oppo Reno 15 Series के स्मार्टफोन Flipkart, Amazon और Oppo की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।
Oppo Reno 15 Series में कौन-कौन से मॉडल हो सकते हैं?
पिछली Reno सीरीज़ और मौजूदा लीक को देखते हुए, Oppo Reno 15 Series में ये मॉडल शामिल हो सकते हैं:
- Oppo Reno 15
- Oppo Reno 15 Pro mini
- Oppo Reno 15 Pro
Oppo Reno 15 series expected specifications
डिस्प्ले
Oppo Reno 15 series में 1.5k,120Hz रिफ्रेश रेट वाला एमोलेड स्क्रीन मिलने की उम्मीद है बाकी तीनों का स्क्रीन साइज अलग-अलग हो सकता है।
- Oppo Reno 15 - 6.59 inches
- Oppo Reno 15 Pro mini - 6.32 inches
- Oppo Reno 15 Pro - 6.78 inches
परफार्मेंस और प्रोसेसर
परफार्मेंस के मामले में Oppo Reno 15 series सामान्य हो सकती है क्योंकि Reno सीरीज ज्यादातर कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के लिए जाना जाता है ।
- Oppo Reno 15: क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 7 Gen 4
- Oppo Reno 15 Pro mini/ 15 Pro: मिडियाटेक डायमनसिटी 8450 चिपसेट
कैमरा सेटअप (Reno Series की सबसे बड़ी ताक़त)
Oppo Reno सीरीज़ को कैमरा-फोकस्ड स्मार्टफोन माना जाता है और Reno 15 Series में भी यही देखने को मिल सकता है।
- Oppo Reno 15: 50MP(main)+8MP(ultra wide)+50MP 3.5X telephoto lense
- Oppo Reno 15 Pro mini/15 Pro: 200MP(main)+50MP(ultra wide)+50MP 3.5X Telephoto lense
- 50MP फ्रंट सेल्फी कैमरा
बैटरी और चार्जिंग
Oppo Reno 15 Series में बैटरी को लेकर बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।
- 6000mAh से 6500mAh बैटरी
- 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग
- कुछ ही मिनटों में 50–60% चार्ज होने का दावा
- Oppo Reno 15 Pro में वायरलेस चार्जिंग स्पोर्ट
साफ्टवेयर और अन्य फिचर्स
- Android 16 पर आधारित Colour OS 16
- AI FEATURES
- IP69 रेटिंग
- IR BLASTER
- In-display fingerprint scanner
- Dual Speaker
Oppo Reno 15 series expected price in india
हालांकि Oppo ने अभी ऑफिशियल कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक:
- Oppo Reno 15:₹35,000 -₹40,000
- Oppo Reno 15 Pro: ₹55,000 – ₹60,000
- Oppo Reno 15 Pro mini: ₹50,000 – ₹55,000
Oppo Reno 15 Series का मुकाबला किन स्मार्टफोन्स से होगा?
Oppo Reno 15 Series का सीधा मुकाबला इन स्मार्टफोन्स से हो सकता है:
- Vivo V60 और X200fe
- OnePlus 15R
- Vivo X300
- Oppo find X9
क्या आपको Oppo Reno 15 Series का इंतजार करना चाहिए?
अगर आप:
- प्रीमियम डिजाइन और शानदार कैमरा चाहते हैं
- बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जरूरी है
- एक काॅमपेक्ट स्मार्टफोन लेना चाहते हैं
तो Oppo Reno 15 Series आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
निष्कर्ष (Conclusion)
Oppo Reno 15 Series India Launch on 08 January 2026 उन यूज़र्स के लिए बड़ी खबर है जो प्रीमियम डिजाइन और कैमरा-फोकस्ड स्मार्टफोन पसंद करते हैं। दमदार स्पेसिफिकेशन, तेज चार्जिंग और आकर्षक लुक के साथ यह सीरीज़ भारतीय बाजार में Oppo की स्थिति को और मजबूत कर सकती है।
📢 आप अपनी राय और सुझाव कमेंट बॉक्स में दे सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ